Connect with us

गाजीपुर

शादी का झांसा देकर अपहरण करने वाले आरोपी गिरफ्तार, अपहृता बरामद

Published

on

Loading...
Loading...

गाजीपुर। अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना खानपुर पुलिस ने गुरुवार को एक बड़ी सफलता हासिल की। उप निरीक्षक महेन्द्रनाथ तिवारी मय हमराह द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 26/25 धारा 137(2)/87/65(1) बीएनएस व 5L/6 पोक्सो एक्ट से संबंधित एक अपहरण मामले में अभियुक्त को गिरफ्तार किया। अभियुक्त की पहचान सरवन कुमार पुत्र लालबहादुर, निवासी ग्राम मधुबन, थाना खानपुर के रूप में हुई है।

Loading...

खानपुर पुलिस ने मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर  पोखरा मोड़, थाना खानपुर से अभियुक्त को गिरफ्तार किया और अपहृता को सकुशल बरामद किया। गिरफ्तारी और बरामदगी के बाद अभियुक्त के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।






Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page