Connect with us

गाजीपुर

शहीद स्मारक इंटर कालेज में संविधान दिवस पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित

Published

on

Loading...
Loading...

नंदगंज (गाजीपुर)। शहीद स्मारक इंटर कालेज, नंदगंज में बुधवार को संविधान दिवस के अवसर पर विद्यालय में  संविधान की प्रस्तावना का वाचन, मौलिक अधिकार व कर्त्तव्यों पर चर्चा-परिचर्चा एवं संविधान पर आधारित प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता व निबन्ध प्रतियोगिता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का प्रारम्भ विद्यालय के प्रधानाचार्य उदय राज द्वारा संविधान शिल्पी बाबा भीमराव अम्बेडकर के चित्र पर  माल्यार्पण कर के याद किया गया। इस दौरान उन्होंने विद्यालय के  छात्र-छात्राओं व शिक्षकगणों को संविधान के प्रस्तावना का सामूहिक वाचन कराते हुए  छात्र व छात्राओं को अनुशासित शिक्षा ग्रहण करने जोर देते हुए संविधान के नियमों का पालन करने का संकल्प दिलाया।

इस मौके पर विद्यालय के समस्त छात्र -छात्राओं सहित विद्यालय के शिक्षक, शिक्षिका व शिक्षणेत्तर कर्मचारीगण उपस्थित रहें।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page