Connect with us

वाराणसी

शहीद विशाल की बहन से अजय राय ने बंधवाई राखी

Published

on

Loading...
Loading...

5 साल पहले MI-17 हेलीकॉप्टर क्रेश में गई थी जान; बहन वैष्णवी ने बांधी राखी

वाराणसी के हुकुलगंज निवासी शहीद विशाल पांडेय के घर पहुंचकर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने उनकी बहन से राखी बंधवाई। फरवरी 2019 में बड़गाम में हुए सेना के MI-17 हेलीकॉप्टर क्रेश में को-पायलट विशाल पांडेय की मौत हो गई थी। उसी वर्ष से अजय राय और कांग्रेस नेता विशाल के घर उनकी बहनों से राखी बंधवाने पहुंचते हैं।

Loading...

शहीद विशाल पांडेय की बहन वैष्णवी ने बांधी राखी

दोपहर डेढ़ बजे के बाद शुभ मुहूर्त में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय, कांग्रेस के महानगर अध्यक्ष राघवेंद्र चौबे और जिलाध्यक्ष राजेश्वर सिंह पटेल के साथ कार्यकर्ता और पदाधिकारी शहीद विशाल पांडेय के हुकुलगंज स्थित आवास पहुंचे।
यहां सभी ने शहीद के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इसके बाद विशाल पांडेय की बहन वैष्णवी पांडेय ने सबसे पहले कांग्रेस पदेश अध्यक्ष अजय राय को राखी बांधी और तिलक लगाकर उनसे आशीर्वाद लिया।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page