Connect with us

गाजीपुर

शराब की दुकान के विरोध में ग्रामीणों का प्रदर्शन

Published

on

Loading...
Loading...

गाजीपुर (गहमर)। बारा न्यायपंचायत के मगरखाई गांव में आबकारी विभाग द्वारा आवंटित शराब की दुकान के खिलाफ रविवार को ग्रामीणों ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन में महिलाएं, पुरुष और युवा बड़ी संख्या में शामिल हुए। ग्रामीणों ने शराब की दुकान को गांव से हटाने की मांग करते हुए स्पष्ट रूप से कहा कि गांव में किसी भी हाल में शराब की दुकान संचालित नहीं होने दी जाएगी।

विरोध प्रदर्शन के बाद ठाकुर जी के मंदिर परिसर में ग्राम प्रधान अनिल कुमार सिंह की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में ग्रामीणों ने एकमत होकर निर्णय लिया कि कोई भी व्यक्ति शराब की दुकान के लिए न तो अपना मकान किराए पर देगा और न ही जमीन। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की कि इस दुकान को किसी अन्य स्थान पर स्थानांतरित किया जाए।

ग्राम प्रधान अनिल कुमार सिंह ने कहा कि, “हमारे गांव में शराब की दुकान से सामाजिक ताना-बाना प्रभावित होगा। युवा पीढ़ी पर इसका गलत असर पड़ेगा और अपराध भी बढ़ सकता है। इसलिए हम सब मिलकर इसका विरोध कर रहे हैं।”

Advertisement

बैठक में पूर्व प्रधान विजय शंकर यादव, कोटेदार ऋषि देव यादव, अरविंद यादव, मुन्ना जी, जितेंद्र यादव, सुरेंद्र यादव, मनोज यादव, रामलाल, श्री नारायण, राम प्रसाद, मानिकचंद, महेंद्र गुप्ता, जेलर यादव सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। सभी ने एकमत होकर शराब की दुकान का विरोध करते हुए कहा कि यदि प्रशासन ने उनकी मांग को अनसुना किया तो वे बड़ा आंदोलन करने के लिए मजबूर होंगे।

ग्रामीणों ने प्रशासन को चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगों पर जल्द से जल्द अमल नहीं किया गया तो वे उग्र प्रदर्शन करेंगे और जरूरत पड़ी तो जिला मुख्यालय पर भी धरना देंगे।

इस मामले में अभी तक प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है, लेकिन ग्रामीणों का कहना है कि वे अपनी मांग को लेकर शांतिपूर्ण तरीके से संघर्ष जारी रखेंगे। वहीं, स्थानीय प्रशासन जल्द ही इस मामले में उचित कार्रवाई करने की बात कह रहा है।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page