Connect with us

वाराणसी

शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानन्द सरस्वती का 21वां संन्यास दिवस चार अप्रैल को उत्सव के रूप में मनाया जायेगा

Published

on

Loading...
Loading...

रिपोर्ट – प्रदीप कुमार

Loading...

वाराणसी: ज्योतिष्पीठाधीश्वर जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानन्द सरस्वती का 21वां संन्यास दिवस चार अप्रैल को उत्सव के रूप में मनाया जायेगा। सिगरा स्थित रूद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर में आयोजित भव्य समारोह में काशी की 108 सामाजिक संस्थाओं की ओर से शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानन्द का नागरिक अभिनन्दन भी किया जायेगा। श्रीविद्यामठ में साध्वी पूर्णाम्बा , साध्वी शारदम्बा,ब्रम्हचारी मुकुंदानंद, डॉ गिरीश चन्द्र तिवारी और .सजंय पाण्डेय ने ये जानकारी संयुक्त रूप से दी। उन्होंने बताया कि इस अवसर पर समाज के विभिन्न क्षेत्रों में अति विशिष्ट योगदान देने वाली 9 विभूतियों को शंकराचार्य सम्मानित भी करेंगे। इस समारोह में विभिन्न ग्रन्थों का विमोचन भी किया जायेगा।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page