Connect with us

वाराणसी

व्यावसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास विभाग राज्यमंत्री कपिलदेव अग्रवाल ने किया राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान करौंदी का भ्रमण एवं निरीक्षण

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी| संस्थान के नोडल प्रधानाचार्य एवं कार्यवाहक संयुक्त निदेशक, वाराणसी मण्डल, अरूण कुमार यादव, द्वारा मंत्री का स्वागत बुके भेंट कर किया। निरीक्षण के दौरान मंत्री द्वारा संस्थान के कार्यालय के पटलों पर तैनात सभी कार्मिको से उनके कार्यो के बारे में जानकारी प्राप्त की इसी क्रम में लेखानुभाग में जयलक्ष्मी सिंह, वरिष्ठ सहायक, से सेवानिवृत्त हुए कार्मिकों एवं उनकी पेंशन से सम्बन्धित समय से देयको के बारे में जानकारी प्राप्त की। कार्यालय के सभी पटलांे के कार्यो से सन्तोष जाहिर किया। मंत्री द्वारा संस्थान की कार्यशाला का भी निरीक्षण किया निरीक्षण करते समय संस्थान के प्रशिक्षार्थियों द्वारा प्रस्तुत किये गये माडलो की प्रशंसा की। कार्यशाला में स्थित वेल्डर व्यवसाय के प्रशिक्षार्थियों से उनके व्यवसाय के बारे में जानकारी प्राप्त की एवं वेल्डर व्यवसाय की आटो मैटिक मशीनों की अत्यधिक सराहना की। व्यवसाय टर्नर, मशीनिष्ट, कम्प्यूटर बिल्डिंग, के प्रशिक्षार्थियों से भी उनके प्रशिक्षण के बारे में जानकारी प्राप्त की एवं प्रशिक्षार्थियों द्वारा दिये गये उत्तरो से प्रशन्न होकर उनकी पीठ भी थपथपाई। संस्थान में स्थित मल्टीस्किल सेन्टर (एम0एस0सी0 बिल्डिंग) में कौशल विकास उद्यमशीलता मंत्रायल भारत सरकार द्वारा चलाये जा रहे अल्पकालीन प्रशिक्षण के अन्तर्गत अन्तराष्ट्रीय विदेशी भाषा, इलेक्ट्रानिक सेक्टर में एच0वी0ए0सी0, कन्सट्रक्सन सेक्टर में सहायक विद्युत एवं प्लम्बर, किचन स्टेवर्ड, टुरिज्म एवं हाॅस्पिलेटी, इत्यादि के बारे में प्रशान्त कटियार डी0जी0एम0 (एन0एस0डी0सी0) एवं हिमाशी शेखावत, वरिष्ठ शोधकर्ता, से सभी जानकारी प्राप्त की। इसी क्रम में संस्थान में चल रहे इन्दिरा गाॅधी मुक्त विश्वविद्यालय, (IGNOU) राष्ट्रीय मुक्त विद्यायल शिक्षा संस्थान, (NIOS) का भी निरीक्षण किया। अन्त में मंत्री द्वारा संस्थान में बृक्षारोपण भी किया गया| मंत्री को चलते समय संस्थान के नोडल प्रधानाचार्य अरूण कुमार यादव के द्वारा मोमेन्टो एवं शाॅल भेंटकर विदा किया गया। निरीक्षण के दौरान संस्थान के सभी कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

Loading...

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page