पूर्वांचल
व्यापार मंडल की मांग – “घोसी में बने फल-सब्जी और टैक्सी स्टैंड”
मऊ। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल की जिला इकाई की बैठक घोसी बाजार के व्यवसायी अभय तिवारी के प्रतिष्ठान पर जिलाध्यक्ष उमाशंकर ओमर की अध्यक्षता में आयोजित हुई। संचालन घोसी अध्यक्ष अभय तिवारी ने किया।बैठक में व्यापारियों ने घोसी बाजार में जाम की गंभीर समस्या पर चर्चा की।
जिलाध्यक्ष उमाशंकर ओमर ने कहा कि जाम की समस्या के समाधान के लिए शहर में शीघ्र ही सब्जी और फल मंडी के साथ-साथ टैक्सी स्टैंड बनाया जाना चाहिए।
उन्होंने प्रशासन से इस समस्या पर गंभीरता से विचार कर समाधान करने की अपील की ताकि व्यापारियों और आम नागरिकों को राहत मिल सके।
व्यापार मंडल ने यह भी मांग की कि मधुबन मोड़ और मझवारा मोड़ पर लगातार जाम की स्थिति के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है इसलिए यहां डिवाइडर बनाने और ट्रैफिक पुलिस की तैनाती तुरंत की जाए।महामंत्री आनंद ओमर और अभय तिवारी ने कहा कि प्रयागराज में आयोजित होने वाले महाकुंभ मेले के लिए नागरिकों की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं।
व्यापार मंडल ने रेल मंत्रालय से घोसी से प्रयागराज तक एक जोड़ी ट्रेन चलाने की मांग भी की है। बैठक में राजीव रस्तोगी, आनंद ओमर, हाजी मुस्ताक, शिवकुमार जायसवाल, ओंकारनाथ गुप्ता, प्रेम चौरसिया, आनंद कुमार जायसवाल, एहतेशाम, तीरथ नंद उमर वैश्य और सुभाष जायसवाल समेत कई व्यापारी उपस्थित रहे।
