Connect with us

वाराणसी

वोट चोरी के खिलाफ मतदाता अधिकार सम्मेलन 27 सितंबर को

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। बनारस के राजनीतिक, सामाजिक और नागरिक नेतृत्व ने आगामी 27 सितंबर को पराड़कर स्मृति भवन में दोपहर 1:30 बजे से वोट चोरी के खिलाफ “मतदाता अधिकार सम्मेलन” आयोजित करने का निर्णय लिया है।

सम्मेलन में मुख्य वक्ता के रूप में कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत, विद्या आश्रम जन आंदोलन के अगुवा सुनिल सहस्रबुद्धे और मानवाधिकार संगठन पीयूसीएल बिहार के महासचिव सरफराज भाई शामिल होंगे।

कार्यक्रम में बनारस व आसपास के नागरिकों, किसानों, छात्रों, नौजवानों, बुनकरों और महिलाओं की भी भागीदारी होगी। सम्मेलन का उद्देश्य न केवल वोट चोरी के घटनाक्रम को उजागर करना है, बल्कि आगामी योजनाओं पर चर्चा कर इसके खिलाफ ठोस रणनीति तैयार करना भी है।

सम्मेलन आयोजकों का कहना है कि बिहार में वोट चोरी के लिए संगठित हथियार बनाए जाने जैसी घटनाओं के बाद अब चुनाव आयोग इस तरह की योजनाओं को देशभर में लागू करने का प्रयास कर रहा है। इसका प्रभाव उत्तर प्रदेश में भी देखने को मिल सकता है, जिसे रोकने के लिए यह सम्मेलन अहम भूमिका निभाएगा।

सम्मेलन में यह भी विचार किया जाएगा कि क्या वाराणसी लोकसभा क्षेत्र में मतदान प्रक्रिया में हेराफेरी हुई है और क्या चुनाव आयोग ने सत्ता पक्ष के प्रति पक्षपात किया है। इस संदर्भ में जांच के लिए भी सम्मेलन में आगे की योजना बनाई जाएगी।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page