Connect with us

गोरखपुर

वोटर लिस्ट फाड़कर बीएलओ और सचिव से की अभद्रता, एक आरोपी गिरफ्तार

Published

on

Loading...
Loading...

गोरखपुर। जिले के हरपुर-बुदहट थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत कटसहरा के राजस्व गांव चांदपार स्थित बूथ संख्या 234 पर 3 दिसंबर को एसआइआर फार्म भरने के दौरान बीएलओ सुभावती शुक्ला पत्नी गौतम शुक्ला से वोटरलिस्ट में अपने नाम को लेकर विकास पुत्र धीरेन्द्र और उसका भाई सूरज विवाद पर उतारू हो गए। इस दौरान दोनों ने बीच-बचाव करने आए सचिव अभय कुमार को भी भद्दी-भद्दी गालियां दीं और ईंट लेकर मारने के प्रयास में उनका पीछा किया। आरोपी भाइयों ने वोटरलिस्ट को भी फाड़ दिया था।

Loading...

घटना के बाद सचिव अभय कुमार की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर आरोपितों की तलाश शुरू कर दी थी। सोमवार को थानाध्यक्ष विवेक कुमार मिश्र ने हमराह पुलिसकर्मियों के साथ अभियुक्त सूरज पुत्र धीरेन्द्र, निवासी ग्राम चांदपार को उसके घर से गिरफ्तार कर चालान की कार्रवाई पूरी की।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page