गाजीपुर
वेद प्रकाश पाण्डेय बने जूनियर हाई स्कूल शिक्षक संघ के मंडल अध्यक्ष

मरदह (गाजीपुर)। कंपोजिट विद्यालय गाई, मरदह के प्रभारी प्रधानाध्यापक वेद प्रकाश पाण्डेय को जूनियर हाई स्कूल शिक्षक संघ का मंडल अध्यक्ष चुने जाने पर क्षेत्र के अध्यापकों में हर्ष की लहर दौड़ गई। शिक्षकों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत करते हुए बधाई दी।
नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष वेद प्रकाश पाण्डेय ने कहा कि संगठन ने जो विश्वास और जिम्मेदारी उन्हें सौंपी है, उसे पूरी ईमानदारी और निष्ठा से निभाया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि किसी शिक्षक के साथ अन्याय होगा तो संगठन चुप नहीं बैठेगा।
कंपोजिट विद्यालय इंदौर के प्रधानाध्यापक अजय तिवारी ने बधाई देते हुए कहा कि पाण्डेय जी पहले भी अध्यक्ष रह चुके हैं और उनका शिक्षकों के प्रति व्यवहार हमेशा सराहनीय रहा है। उनकी नियुक्ति से संगठन को और मजबूती मिलेगी।
Continue Reading