Connect with us

पूर्वांचल

वृद्ध आश्रमों में सुविधाओं की कमी क्षम्य नहींःडीएम

Published

on

Loading...
Loading...

भदोही। डीएम विशाल सिंह ने बुधवार को मयटीम खरहट्टी मोहाल  गोपीगंज में संचालित वृद्ध आश्रम का निरीक्षण कर संरक्षण लेने वालों का कुशलक्षेप जाना। संचालक समेत समाज कल्याण विभाग के जिम्मेदारों को आगाह किया कि ऐसे आश्रमों में मिलने वाली सुविधाओं का अभाव क्षम्य नहीं किया जा सकता। आश्रम परिसर का भ्रमण कर उन्होंने साफ.सफाई, किचन में बन रहे भोजन की गुणवत्ता, स्वास्थ्य, पोषण से संबंधित व्यवस्थाओं का बारीकी से परीक्षण किया। डीएम ने कहा कि बुजुर्ग सामाजिक व्यवस्था के लिए महत्वपूर्ण है। इनको मिलने वाली सुविधाओं में कमी नाराजगी का कारक बन सकती हैं। इनके जीवन को खुशहाल रखने में लोग जन्मदिनए वर्षगांठ, तीज त्योहारों पर इनके तक पहुंच कर सामग्रियों, मिष्ठानए भोजन का वितरण महत्वपूर्ण होगा। जिला समाज कल्याण अधिकारी मीना श्रीवास्तव ने बताया कि मानव कल्याण सेवा समिति संस्थान तेलियरगंज प्रयागराज ने आश्रम की जिम्मेदारी संभाला है। आश्रम की क्षमता 124 है वर्तमान समय में 95 में से 81 पुरूष, 14 महिला संरक्षण ले रही है। निःशुल्क आवासीय सुविधा के साथ भोजन, मनोरंजन, भजन, र्कीतनए टेलीविजन, कैरमबोर्ड, आरओ वाटर की सुविधाएं उपलब्ध रहती हैं। रूटीन पर सीएमओ की ओर स्वास्थ्य जांच भी कराया जाता है।

Loading...

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page