वाराणसी
वृंदावन के कथा वाचक ने ज्ञानवापी मामले से संबंधित कोर्ट में दाखिल की याचिका
ज्ञानवापी में विराजते हैं आदि विश्वेश्वर महादेव – कथा वाचक
वाराणसी। मथुरा के एक कथा वाचक ने सिविल जज सीनियर डिवीज़न (वाराणसी) रितेश अग्रवाल की कोर्ट में ज्ञानवापी से संबंधित एक याचिका दायर की है। जिसमें उन्होंने ज्ञानवापी को अतिक्रमण से मुक्त करने की गुहार लगाई है।
दायर की गई याचिका में कथा वाचक ने स्वयं को गहरवार वंशावली का उत्तराधिकारी बताया है। साथ ही यह भी बताया कि महाराजा जयचंद ने आदि विश्वेश्वर महादेव काशी विश्वनाथ मंदिर का जीर्णोद्धार कराया था। उनके वंश के होने के चलते उन्हें इस केस में शामिल किया जाये।
कथावाचक ने ज्ञानवापी परिसर में पूजा-पाठ और रागभोग समेत धार्मिक अनुष्ठान की मांग भी की है। साथ ही यह भी दावा किया है कि ज्ञानवापी शिव मंदिर है। उन्होंने कोर्ट से मांग किया है कि ज्ञानवापी परिसर की सफाई हो और उसके कमरों को अंजुमन इंतेजामिया मसाजिद कमेटी से मुक्त कराकर हिन्दुओं को सौंपा जाय। जिससे ज्ञानवापी में पूजा-पाठ करने और मंदिर में आने जानेद में आ रहा व्यवधान दूर हो सके।
उन्होंने कोर्ट में दाखिल याचिका में अपने वकील के माध्यम से बताया कि वह श्रीकृष्ण जन्मभूमि व आगरा के जामा मस्जिद मामले के पक्षकार भी रहे हैं। सिविल जज ने मामले को सुनने के बाद पत्रावली रख ली, हालांकि अभी इसे सूचीबद्ध नहीं किया गया है।
