पूर्वांचल
वीरेंद्र सिंह ने की केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री से मुलाकात
रंग लाया चंदौली के सांसद का प्रयास
चंदौली। जनपद से समाजवादी पार्टी के सांसद वीरेंद्र सिंह ने सोमवार को भारत के सड़क परिवहन और राज्य मंत्री नितिन गडकरी से विशेष मुलाकात की। सांसद वीरेंद्र सिंह ने जिन प्रमुख मुद्दों पर नितिन गडकरी से वार्तालाप किया उसके बारे में जानकारी देते हुए उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा कि,
“लोकसभा में दिए आश्वासन के बाद केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी जी मुलाकात की और उसने सैयदराजा-से लेकर जमनिया-गाजीपुर तक कर्मनाशा नदी के किनारे एक नया फ़ोरलेन हाइवे के निर्माण का अनुरोध किया और कहा कि अगर चंदौली जनपद में हाइवे बन जाएगा तो वहां नई फैक्ट्रियों का निर्माण होगा, जिससे स्थानीय युवाओं को रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे।

इस पर मंत्री नितिन गडकरी ने अपने सहमति व्यक्त की और जल्द से जल्द काम करने का भरोसा दिया। इसके अलावा, बाबतपुर से जमनिया तक फोरलेन लेन बनवाने का आग्रह किया एवं चहनियाँ से कुचनम तक की रुकी फोरलेन सड़क को भी जल्द से जल्द पूरा करने का आग्रह किया।”
बता दें कि, सांसद वीरेंद्र सिंह ने चंदौली जिले की प्रमुख समस्याओं को संसद से लेकर पीएमओ तक प्रमुखता से रखा है और सांसद वीरेंद्र सिंह ने जनपद वासियों को आश्वासत किया है कि जिले में अगले पांच सालों के अंदर विकास की धारा बहेगी और रोजगार के अवसर पैदा होंगे।
