Connect with us

वाराणसी

विश्व जल दिवस पर गंगामित्रों एवं गंगाटास्क फोर्स के संयुक्तत्वाधान में द्वारा कंदवा तालाब पर वृहद पौधारोपण अभियान

Published

on

वाराणसी| विश्व जल दिवस के अवसर पर गंगामित्र एवं 137 बटालियन गंगा टास्कफोर्स के संयुक्त तत्वाधान में कंदवा तालाब पर जल बचाओ जागरूता अभियान एवं वृहद पौधारोपण का अभियान चलाया गया। इस तालाब पर सफाई अभियान विगत 25 दिनों से अनवरत चलाया जा रहा था। जिसमें गंगाटास्क फोर्स ने अहम भूमिका निभा रही थी। विश्व जल दिवस के इस अवसर पर अतिथि के रूप में आर्मी के आफिसर मेजर नवीन सिंह, सी.ओ. वैद्य व्रत, डीएफओ महावीर कोजलगी, मेजर एल.एन.जोशी, बीएचयू एन.एस.एस. प्रो. बाला लखन्दर, महामना मालवीय गंगा शोध केन्द्र, काशी हिन्दू विश्वविद्यालय वाराणसी के व्यवस्थापक सी. शेखर के साथ गंगा टास्कफोर्स सुबेदार महेन्द्र यादव जी उपस्थित हुये। सफाई अभियान में 100 गंगामित्रों के साथ 200 आर्मी जवान, 100 एनएसएस के छात्र छात्रायें, एवं अन्य स्कूल के बच्चे भी शामिल हुये थे। इस विशेष अभियान में जैव विविधता संरक्षण हेतु कंदवा तालाब में जगह-जगह पर कैना, जलकुम्भी आदि पौधों का रोपण किया गया।
मुख्य अतिथि मेजर नवीन सिंह ने बताया कि हमारी गंगाटास्क फोर्स की टीम गंगामित्रों के साथ मिलकर असि नदी के उद्गम स्थान कंदवा तालाब की सफाई कर रही थी। यह तालाबा पहले जलकुम्भी से भरा हुआ था। लेकिन तीन हफ्तों के सफाई अभियान के बाद अब तालाब की स्थिति काफी सुधर गई है। विश्व जल दिवस पर महामना मालवीय गंगा शोध केन्द्र के सी. शेखर ने बताया कि इस जल बचाओं अभियान में हमारे गंगामित्रों नें रंगोली बनाकर लोगों को जागरूक किया। आज यहां पर वृहद् सफाई का अभियान चलाकर पौधारोपण किया गया। अतिथि के रूप में प्रो. बालालखन्द, डीएफओ महावीर कोजलगी, आर्मी के मेजर एलएन जोशी, सुबेदार महेन्द्र यादव ने जल संरक्षण पर अपने अपने विचार रखे। महामना मालवीय गंगा शोध केन्द्र काशी हिन्दू विश्वविद्यालय के चेयरमैन एवं प्रख्यात पर्यावरण वैज्ञानिक प्रो. बीडी त्रिपाठी के निर्देशन में प्रशिक्षित गंगामित्रों की टीम गंगाटास्क फोर्स के साथ मिलकर पहले भी कई बार गंगा सफाई अभियान एवं जागरूकता कार्यक्रम सफलतापूवर्क सम्पन्न कर चुकी है। आगे भी कंदवा तालाब एवं असिनदी के लिये भी गंगामित्र साथ मिलकर एक बड़ी मुहीम पर कार्य करेंगे। जल सरंक्षण के इस अवसर पर गंगामित्र लीडर धर्मेन्द्र पटेल एवं रामसिंह वर्मा ने भी अपने विचार प्रकट किये।
गंगामित्रों की टीम लीडर में मुख्यरूप से रोहित सिंह, धर्मेन्द्र पटेल, घनश्याम, पंकज सिंह, रामसिंह वर्मा, संघमित्रा, स्नेहा कश्यप, निधि तिवारी, वैभव पाण्डेय के साथ अन्य लीडरों की टीम एवं गंगामित्र भी इस अभियान में जोश के साथ कार्य करे थे। सभी गंगामित्रों ने सफाई अभियान के साथ आस पास के लोगों में जागरूकता रैली निकालकर लोगों को जागरूक किया। 

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page