Connect with us

वाराणसी

विशेष लोक अदालत में 67 वादों का हुआ निस्तारण

Published

on

वाराणसी। जनपद न्यायाधीश अजय कृष्ण विश्वेश की अध्यक्षता में मंगलवार को विशेष लोक अदालत की भव्य सफलता सुनिश्चित किये जाने हेतु जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के प्रभारी सचिव महेन्द्र कुमार पाण्डेय द्वारा विशेष लोक अदालत का आयेजन किया गया।
उन्होंने बताया कि विशेष लोक अदालत में कुल 138 एन०आई०एक्ट के कुल 67 वादों का निस्तारण सम्बन्धित न्यायालयों द्वारा किया गया। जिसमें स्पेशल सी०जे०एम० द्वारा 03 वाद, ए०सी०जे०एम० प्रथम द्वारा 01 वाद, ए०सी०जे०एम० पंचम द्वारा 02 वाद, न्यायिक मजिस्ट्रेट कक्ष संख्या 02 के द्वारा 03 वाद, न्यायिक मजिस्ट्रेट कक्ष संख्या 03 के द्वारा 04 वाद, सिविल जज (जू०डी० कक्ष संख्या 09) के द्वारा 08 वाद, सिविल जज (जू०डी० कक्ष संख्या 08) के द्वारा 03 वाद, सिविल जज (जू०डी० कक्ष संख्या 04) के द्वारा 05 वाद, सिविल जज (जू०डी० कक्ष संख्या07) के द्वारा 09, सिविल जज (जू०डी० एफ०टी०सी० कक्ष संख्या 01 ) के द्वारा 10 वाद, सिविल जज (जू०डी० एफ०टी०सी० कक्ष संख्या 02) के द्वारा 02 वाद व अतिरिक्त न्यायालय के द्वारा 17 वादों का निस्तारण किया गया।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page