Connect with us

वाराणसी

विशेश्वरगंज में व्यापारियों ने कूड़ा फेंकने का किया विरोध

Published

on

Loading...
Loading...

नगर निगम कर्मचारियों को रोका

वाराणसी। जिले के विशेश्वरगंज क्षेत्र के व्यापारियों ने शनिवार को बाड़ा नंबर 5 में बने कूड़ा घर में कूड़ा फेंकने का विरोध किया। उनका कहना है कि जब तक कूड़ा फेंकने का समय निर्धारित नहीं किया जाता, तब तक वे कूड़ा नहीं फेंकने देंगे। व्यापारियों ने यह भी आरोप लगाया कि कूड़ा घर पहले ही पूरी तरह से भर चुका है।

व्यापारी राहुल अग्रहरि ने कहा, “पूर्वांचल की सबसे बड़ी गल्ला मंडी यहां स्थित है। इसके अलावा, दूध मंडी, ऑटो स्टैंड, टोटो वाले और नगर निगम की कूड़ा गाड़ी सभी इसी छोटे से स्थान पर काम कर रहे हैं। ऐसे में व्यापारी कहां जाएं?”

व्यापारियों की इस स्थिति को लेकर नगर निगम के कर्मचारियों को भी विरोध का सामना करना पड़ा जो कूड़ा फेंकने का प्रयास कर रहे थे।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page