अपराध
विवाहिता ने फांसी लगाकर दी जान, हत्या का आरोप
वाराणसी। राजातालाब क्षेत्र के जोगापुर गांव में एक विवाहिता ने बुधवार को फांसी लगाकर जान दे दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतका के मायके वालों ने हत्या का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई है।
बढ़नी खुर्द गांव की रीता पटेल (22) की शादी जोगापुर गांव के मृत्युंजय पटेल से 2022 में हुई थी। बुधवार की सुबह मृत्युंजय अपनी पत्नी के लिए दवा लेने बाजार गया था। जब वह 11:30 बजे वापस आया, तो उसने रीता को कमरे में दुपट्टे के सहारे पंखे की कुंडी से लटकता हुआ पाया। चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग भी इकट्ठा हो गए।
घटना की सूचना मिलते ही रीता के मायके से उसके पिता दीना और भाई मौके पर पहुंचे। उन्होंने बेटी की हत्या का आरोप लगाते हुए अपने दामाद और अन्य पर आरोप लगाते हुए थाने में शिकायत दी।
रीता का एक साल का बेटा रुद्र प्रकाश है। थाना प्रभारी अजीत वर्मा ने बताया कि मृतका के मायके पक्ष की ओर से शिकायत प्राप्त हुई है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
