Connect with us

अपराध

विवाहिता का हत्यारोपी प्रेमी गिरफ्तार, बताई कत्ल करने की वजह

Published

on

Loading...
Loading...

जौनपुर। महराजगंज थाना क्षेत्र के एक गांव की अनुसूचित बस्ती में एक विवाहिता की हत्या अवैध संबंधों के कारण हुई थी। इस हत्या के पीछे उसका प्रेमी ही था। दिवाली की सुबह विवाहिता का शव उसके घर के पास एक निर्माणाधीन मकान में मिला, जिससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। वह महिला छह बच्चों की मां थी और गांव के ही बृजेश कुमार नाम के युवक के साथ उसका प्रेम संबंध था।

दिवाली पर उसका पति जो परदेश में काम करता था घर लौटा था लेकिन सुबह ही उसकी पत्नी का शव मिलने से माहौल गमगीन हो गया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया और फोरेंसिक टीम ने मौके से सबूत एकत्र किए।

Loading...

इस घटना के बाद विवाहिता के पति सुनील कुमार उर्फ गप्पू ने गांव के एक युवक पर अवैध संबंध के आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत दी। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सीओ बदलापुर प्रतिमा वर्मा की अगुवाई में आरोपी बृजेश कुमार को शनिवार सुबह गिरफ्तार कर लिया, जब वह भागने की कोशिश में था।

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसका विवाहिता के साथ करीब आठ वर्षों से संबंध था लेकिन पति को शक होने के बाद महिला ने उससे मिलना बंद कर दिया था। इसी से नाराज होकर उसने गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page