Connect with us

चन्दौली

विभाजन की त्रासदी मानव इतिहास के सबसे बड़े षड्यंत्र का परिणाम : संगम लाल गुप्ता

Published

on

Loading...
Loading...

चंदौली। विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर गुरुवार को जिला मुख्यालय स्थित भाजपा कार्यालय पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि प्रतापगढ़ के पूर्व सांसद संगम लाल गुप्ता व विशिष्ट अतिथि जिलाध्यक्ष काशीनाथ सिंह, अभिमन्यु सिंह, सूर्यमुनी तिवारी आदि रहे। इसके पूर्व जिला भाजपा कार्यालय से तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा को मुख्य अतिथि व विशिष्ट अतिथि द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। तिरंगा यात्रा नगर के विभिन्न स्थानों का भ्रमण कर पुनः जिला कार्यालय पहुंचकर सम्पन्न हुई।

मुख्य अतिथि पूर्व सांसद संगम लाल गुप्ता ने कहा कि विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस हर साल 14 अगस्त को उन लाखों लोगों की स्मृति में मनाया जाता है, जिन्होंने 1947 में भारत के विभाजन के दौरान कष्ट सहे थे। यह दिवस उपमहाद्वीप के दो अलग-अलग राष्ट्र भारत व पाकिस्तान में विभाजन के कारण हुए विस्थापन, क्षति और पीड़ा की याद दिलाता है।

कांग्रेस ने भारत-पाकिस्तान के विभाजन की आग में पूरे देश को झोंक दिया था। विभाजन की त्रासदी मानव इतिहास के सबसे बड़े षड्यंत्र का परिणाम है। देश को टुकड़ों में मिली आज़ादी, कांग्रेस तथा कम्युनिस्टों के साझा प्रयास का परिणाम थी। लाखों हिंदुओं पर हुए अत्याचार के संदर्भ में विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस की चर्चा और भी प्रासंगिक हो जाती है। इस दौरान असंख्य निर्दोष लोगों की हत्या कर दी गई। विभाजन की विभिषिका को कभी भूलाया नहीं जा सकता।

जिलाध्यक्ष काशीनाथ सिंह ने कहा कि विभाजन का वह काला दिन इतिहास के पन्नों में काला धब्बा है। कांग्रेस ने अपनी स्वार्थपरक राजनीति के चक्कर में निर्दोष भारतीयों की हत्या का जघन्य अपराध किया था। देश का विभाजन किसी भी मायने में ठीक नहीं था। आज हम लोग विभाजन में अपने प्राणों का बलिदान करने वालों को श्रद्धा-सुमन अर्पित करने के लिए एकत्र हुए हैं। साथ ही हम सभी को संकल्प लेना है कि देश की एकता व अखंडता को बनाए रखेंगे।

इसके पूर्व उपस्थित लोगों ने विभाजन के दौरान मारे गए लोगों के प्रति दुख प्रकट करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर सुजीत जायसवाल, गुरदीप सिंह, कुंदन सिंह, राजीव गुप्ता, रेनू सिंह, प्रियंका तिवारी, सौरभ चंद्र, जयप्रकाश, हरिश्चंद्र अग्रहरि, अभिषेक जायसवाल आदि मौजूद रहे।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page