Connect with us

चन्दौली

विधायक सुशील सिंह ने नरायनपुर पंप कैनाल का किया निरीक्षण

Published

on

Loading...
Loading...

सिंचाई अधिकारियों को नहरों में उच्च क्षमता से पानी छोड़ने का दिया निर्देश

धीना (चंदौली)। सैयदराजा विधायक सुशील सिंह ने नरायनपुर पंप कैनाल का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों को सभी पंप कैनाल को तत्काल खोलकर नहरों में पानी छोड़ने का निर्देश दिया, ताकि धान की रोपाई में किसानों को पानी की समस्या न हो सके।

उन्होंने कहा कि इस समय किसानों को धान की खेती के लिए पानी की अति आवश्यकता है। इसको देखते हुए सभी पंपों को पूरी क्षमता से चलाने की जरूरत है, ताकि किसानों को नहरों के टेल तक पानी पहुंच जाए। किसानों की खेती ही उनकी पूंजी है। किसानों के हित में नहरों में पानी पूरी क्षमता के साथ छोड़ा जाए।

नहरों में पूरी क्षमता से पानी छोड़ने में कोई समस्या हो तो उसे तत्काल दूर किया जाए। किसान हित में कोई भी लापरवाही होने पर संबंधित अधिकारी पर कार्रवाई तय है। पानी को लेकर कोई भी बहाना नहीं चलेगा। सरकार किसानों की समस्याओं के निदान के लिए हमेशा अग्रसर है।

Advertisement

किसानों की धान की नर्सरी के लिए नहरों के टेल तक पानी पहुंचाने का काम किया जाएगा, ताकि किसानों को खेती कार्य के लिए पानी की समस्या न हो सके। इसके लिए सिंचाई विभाग के अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिया जा चुका है। इस मौके पर मृत्युंजय सिंह दीपू, गगन सिंह आदि मौजूद रहे।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page