चन्दौली
विधायक प्रभु नारायण यादव ने विभिन्न समस्याओं को लेकर विद्युत विभाग को लिखा पत्र
सकलडीहा (चंदौली)। विधायक प्रभुनारायण यादव ने लखनऊ में आयोजित याचिका समिति की बैठक में जनपद की विभिन्न समस्याओं के साथ-साथ विद्युत विभाग की घोर लापरवाही को लेकर अपर मुख्य सचिव विद्युत विभाग को पत्र लिखकर अवगत कराया।
सकलडीहा विधानसभा के तेनुवट गांव में 27 अगस्त को कंपोजिट विद्यालय को जाने वाले मुख्य मार्ग पर हाईटेंशन तार टूट जाने के कारण झेंगुरी विश्वकर्मा की पत्नी बेचना देवी की मौत हो गई, जबकि दो छात्राएं घायल हो गईं। घायलों का तत्काल इलाज और मृतका के परिजनों को अनुदान राशि दिलाने का काम किया जाए।
वहीं, विद्युत विभागीय लापरवाही को दुरुस्त करने का काम किया जाए। इसके साथ ही इन्होंने तमाम समस्याओं से अवगत कराने का काम किया। बताया कि विद्युत विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों की लापरवाही के कारण तमाम जानें चली जा रही हैं, लेकिन इसे चुस्त-दुरुस्त करने का काम नहीं किया जा रहा है।
