Connect with us

गाजीपुर

विद्युत कर्मचारियों ने निजीकरण के खिलाफ किया जोरदार प्रदर्शन

Published

on

Loading...
Loading...

गाजीपुर। जिले के जमानियां में बिजली विभाग के कर्मचारियों ने निजीकरण के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद करते हुए अधिशासी अभियंता कार्यालय से रामलीला मैदान तक जुलूस निकाला। इस विरोध प्रदर्शन में दिलदारनगर, रेवतीपुर और जमानियां उपखंडों के कर्मचारियों ने भाग लिया।

अधिशासी अभियंता गोपीचंद भास्कर ने सभी लाइनमैन और सहायक लाइनमैन को ट्रांसफार्मर सुरक्षा और फॉल्ट बचाव के उपायों की जानकारी दी। साथ ही, उन्होंने कर्मचारियों को सुरक्षा उपकरणों के साथ ही कार्य करने के निर्देश दिए। इसके बाद दिलदारनगर उपखंड अधिकारी कमलेश प्रजापति के नेतृत्व में कर्मचारियों ने निजीकरण के खिलाफ जुलूस निकालकर विरोध जताया।

उपखंड अधिकारी कमलेश प्रजापति ने बताया कि विद्युत विभाग के निजीकरण से न केवल कर्मचारियों को बल्कि किसानों और आम उपभोक्ताओं को भी नुकसान होगा। उन्होंने कहा कि यदि बिजली विभाग निजी हाथों में चला गया, तो निजी कंपनियां तीन गुना ज्यादा बिजली बिल वसूलेंगी, जिससे उपभोक्ताओं पर आर्थिक बोझ बढ़ेगा।

इस विरोध प्रदर्शन में रेवतीपुर उपखंड अधिकारी प्रवीण मौर्या, अवर अभियंता इंद्रजीत पटेल, शशिकांत पटेल, अंकित गौड़ और TG2 कर्मचारी अशोक कुमार, संदीप मौर्या, विपिन कुमार, मनोज मौर्या, अनिल कुमार सिंह, रितेश कुमार सिंह, राकेश कुमार, कैलाश यादव समेत कई अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।

निजीकरण के खिलाफ इस आंदोलन ने कर्मचारियों के एकजुटता का संदेश दिया और सरकार तक अपनी आवाज पहुंचाने का प्रयास किया।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page