Connect with us

चन्दौली

विद्यालय में कैंडल जलाकर दी गयी पहलगाम हमले के मृतकों को श्रद्धांजलि

Published

on

Loading...
Loading...

सकलडीहा (चंदौली)। पूर्व माध्यमिक विद्यालय नईबाजार में गुरुवार को कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में शहीद हुए सैनिकों और पर्यटकों को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक और बच्चों ने कैंडल जलाकर मृतकों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

सभा में प्रधानाध्यापक अरुण रत्नाकर ने कहा कि आतंकी संगठन और उनके आकाओं द्वारा किए गए इस कायरतापूर्ण कृत्य की हम कड़ी निंदा करते हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे अपराधी तत्व मानवता के दुश्मन हैं और भारतीय सेना इन्हें मुंहतोड़ जवाब देगी।

श्रद्धांजलि सभा में स्कूल के शिक्षक ज्योति भारद्वाज, धर्मराज प्रसाद, सतीश कुमार, सुरेश कुमार, मृत्युंजय झूलन और बच्चों के साथ-साथ तहसील के प्रमुख नागरिक भी मौजूद थे।

तहसील में डेमोक्रेटिक बार के पूर्व अध्यक्ष अतुल तिवारी, नितिन तिवारी, पंकज यादव, जर्नान मिश्रा, शिवाजी लाल, दुर्गेश सिंह और अंकित तिवारी ने भी इस आतंकवादी घटना की कड़ी निंदा की और आतंकवाद के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page