गोरखपुर
विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाला 15 हजार का इनामी अभियुक्त गिरफ्तार
गोरखपुर। विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी कर लोगों से पैसा हड़पने वाले 15 हजार रुपये के इनामी अभियुक्त को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गोरखपुर के निर्देशन में संगठित अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण और वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई।
पुलिस अधीक्षक नगर के मार्गदर्शन और क्षेत्राधिकारी कोतवाली के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक पंकज गुप्ता, थाना राजघाट के नेतृत्व में उपनिरीक्षक ज्ञानेन्द्र सिंह पुलिस टीम के साथ थाना क्षेत्र में दर्ज मुकदमा संख्या 324/2023, धारा 419, 420, 467, 468, 471, 120बी, 406, 506 भादवि में वांछित व इनामिया अभियुक्त फारुक अली पुत्र आशिक अली को गिरफ्तार किया गया।
अभियुक्त वर्तमान में मकान संख्या 119, फ्लैट संख्या 401, फिरदौसी कॉम्प्लेक्स, चौथी मंजिल, खण्डु पाड़ा, भिवंडी, डांडेकरवाड़ी, ठाणे, महाराष्ट्र, पिन कोड 421302 का निवासी है, जबकि उसका स्थायी पता सिसवा दाखिली, थाना दुधारा, जनपद संतकबीर नगर बताया गया है।
पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार अभियुक्त पर विदेश भेजने के नाम पर लोगों से ठगी करने और जालसाजी सहित अन्य गंभीर आरोप दर्ज हैं। मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। इस गिरफ्तारी अभियान में उपनिरीक्षक ज्ञानेन्द्र सिंह, उपनिरीक्षक सुधीर कुमार श्रीवास्तव तथा मुख्य आरक्षी कयूम अली, थाना राजघाट गोरखपुर की अहम भूमिका रही।
