Connect with us

वाराणसी

विजिलेंस ने इंजीनियरिंग विभाग के अधिकारी से दो घंटे की पूछताछ

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी में वरिष्ठ मंडल अभियंता (सीनियर डीईएन-टू) सत्यम कुमार सिंह पटेल की गिरफ्तारी के सिलसिले में विजिलेंस टीम ने बुधवार को पूर्वोत्तर रेलवे के डीआरएम कार्यालय में इंजीनियरिंग विभाग के एक अधिकारी से पूछताछ की। छह से सात सदस्यों वाली टीम ने अधिकारी के चेंबर में लगभग दो घंटे तक पूछताछ की और कई दस्तावेजों और फाइलों की जांच की। इस दौरान कुछ अधिकारी सीबीआई की संभावित कार्रवाई को लेकर चिंतित दिखे।

Loading...

बाद में पता चला कि विजिलेंस टीम गोरखपुर से आई थी। डीआरएम भवन के कर्मचारियों ने बताया कि टीम ने ठेकेदारों और अनधिकृत व्यक्तियों को भवन से बाहर कर दिया था। टीम दोपहर में इंजीनियरिंग विभाग के एक अधिकारी के चेंबर में पहुंची और वहां पुराने रिकॉर्ड, फाइलों और टेंडर से संबंधित जानकारी जुटाई। लखनऊ जेल में बंद सीनियर डीईएन-टू सत्यम कुमार सिंह पटेल से जुड़े लोगों पर विजिलेंस की कड़ी नजर है। कर्मचारियों ने बताया कि विजिलेंस की जांच एक अन्य रेल अधिकारी तक भी पहुंच सकती है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page