Connect with us

अपराध

विजय नारायण सिंह हत्याकांड, शूटर अजय सिंह समेत कई पर एफआईआर, डॉ. घनश्याम की पत्नी व भाई का नाम भी शामिल

Published

on

Loading...
Loading...

सुल्तानपुर। डॉक्टर घनश्याम हत्याकांड के सहआरोपी विजय नारायण सिंह को बीती रात गोलियों से भून डाला गया। उसे पांच गोलियां लगी थी, इनमें चार गोली पार हो गई और एक गोली फंस गई। जिससे उसने दम तोड़ दिया। दो डॉक्टरों के पैनल ने पोस्टमार्टम किया उसके बाद सीताकुंड घाट पर शव की अंत्येष्टि की गई। पीएम के दौरान वीडियो ग्राफी भी कराई गई है।

बताते चलें कि पुलिस ने मृतक के भाई सतीश नारायण सिंह की तहरीर के आधार पर शूटर अजय सिंह सिलावर, दीपक मिश्रा, जयंत मिश्रा, डॉक्टर घनश्याम तिवारी की पत्नी निशा तिवारी, डॉक्टर घनश्याम के दो भाई नाम अज्ञात, उनके साले विनय तिवारी समेत एक अन्य के खिलाफ आईपीसी की धारा 147, 148, 149, 302, 307 और 120B के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस जल्द ही मामले का खुलासा करने का दावा कर रही है।

उधर राजकीय मेडिकल कॉलेज का एक वीडियो भी सामने आया है जिसमें मृतक का चचेरा भाई सीओ सिटी व कोतवाल के सामने हत्यारोपी को 24 घंटे में गोली मारने की बात कह रहा है। इससे साफ है कि मृतक के परिवार के लोगों का अपराध जगत से लंबा नाता है। तो वहीं बीती रात कोतवाली नगर के दरियापुर तिराहे के पास होटल पल्लवी में विजय आदि पार्टी कर रहे थे। यही दीपक मिश्रा की विजय से कहासुनी हुई तो दीपक ने अजय को फोन कर बुलाया। अजय के आने के बाद बात बढ़ी तो अजय ने पिस्टल निकालकर विजय और अनुज को गोली मार दी। जिसमें विजय की मौत हो गई और अनुज का लखनऊ में इलाज चल रहा है।

साथ ही साथ अवगत कराते चले कि बीती 23 सितंबर 2023 को डॉक्टर घनश्याम तिवारी हत्याकांड मामले में विजय नारायण सिंह का भी नाम शामिल था और मृतक विजय नारायण अभी हाल ही में जेल से जमानत पर छूटा हुआ था। मृतक विजय नारायण सिंह मौजूदा भाजपा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष चंदन नारायण सिंह का चचेरा भाई और भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष गिरीश नारायण सिंह उर्फ बब्बन का भतीजा है।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page