Connect with us

वाराणसी

विजय जुलूस में गूंजे देशभक्ति के नारे

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। वाराणसी व्यापार मंडल के तत्वावधान में रविवार को एक भव्य विजय जुलूस का आयोजन किया गया। अध्यक्ष अजीत सिंह बग्गा के नेतृत्व में साजन सिनेमा से निकला यह जुलूस सिगरा चौराहे पर जाकर समाप्त हुआ। इस अवसर पर व्यापारियों ने भारतीय सेना के अदम्य साहस और शौर्य को सलाम करते हुए ‘भारत माता की जय’, ‘भारतीय सेना जिंदाबाद’ और ‘पाकिस्तान मुर्दाबाद’ जैसे गगनभेदी नारे लगाए।

जुलूस के दौरान शहबाज शरीफ और मुनीर के पुतलों को सड़क पर घसीटते हुए सिगरा चौराहे तक ले जाया गया, और वहां उन्हें फांसी देकर आग के हवाले किया गया। व्यापारियों ने प्रधानमंत्री एवं काशी के सांसद से आग्रह किया कि पाकिस्तान द्वारा भविष्य में की जाने वाली किसी भी हरकत का मुंहतोड़ जवाब दिया जाए।

इस मौके पर व्यापारियों ने भारतीय सेना द्वारा हाल ही में पाकिस्तान के आतंकवादी ठिकानों पर की गई सटीक और साहसिक कार्रवाई की सराहना की, जिसमें नौ आतंकी अड्डों को नेस्तनाबूद किया गया। उन्होंने सेना की इस जवाबी कार्रवाई को भारतीय साहस और संकल्प का प्रतीक बताते हुए फौज के हौसले को सलाम किया।

जुलूस में शामिल प्रमुख व्यापारियों में कविन्द्र जायसवाल, प्रभाकर जी, संजय गुप्ता, मनीष गुप्ता, राजीव वर्मा, रमेश पाण्डेय, दीप्तिमान देव गुप्ता, बबलू गुप्ता, दिलीप चौहान, अरविंद जायसवाल, चंचल सिंह, अनूप गुप्ता, शशांक दवे, गोपाल यादव, प्रिंस गुप्ता, सत्य प्रकाश जायसवाल, जय निहालानी, ब्रिज मानी मिश्रा, विकास गुप्ता, रमेश भारद्वाज, धर्मेंद्र सिंह, शरद गुप्ता, हाजी शायद कुरैशी, अम्बे सिंह, जित्तन चौधरी, सुजीत चौरासिया, रामबाबू चौरासिया, आनंद पटेल, अमित गुप्ता, केदारनाथ, सुजीत वर्मा, अशोक कुमार वर्मा, सुनील चौरासिया, अमन, हुमा बानो, गुड़िया, केसरी जायसवाल, गुफरान कुरैशी, सहीं रघुवंशी, मिथिलेश, रमेश सिंह, रोहित लखमानी, योगेंद्र गुप्ता, नीरज गुप्ता, मुकुंद गुप्ता, जितेंद्र रहमान, खुर्शीदा बानो, योगिता तिवारी आदि शामिल थे।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page