Connect with us

वायरल

विक्रांत मैसी ने किया फिल्म इंडस्ट्री छोड़ने का ऐलान

Published

on

Loading...
Loading...

धमकियों से परेशान हुए विक्रांत

बॉलीवुड के प्रतिभाशाली एक्टर विक्रांत मैसी ने अचानक फिल्म इंडस्ट्री से संन्यास लेने का ऐलान कर दिया है। यह खबर उनके फैंस के लिए किसी सदमे से कम नहीं है। विक्रांत ने बताया कि 2025 में उनकी आखिरी फिल्म रिलीज होगी, जिसके बाद वह एक्टिंग को अलविदा कह देंगे।

परिवार को समय देना प्राथमिकता

इंस्टाग्राम पर एक इमोशनल पोस्ट में विक्रांत ने कहा, “मैं अब अपनी जिंदगी में एक पति, पिता और बेटा बनने की भूमिका निभाना चाहता हूं। एक्टिंग ने मुझे बहुत कुछ दिया, लेकिन अब वक्त है कि मैं अपने परिवार को प्राथमिकता दूं।”

Advertisement

धमकियों से परेशान हुए विक्रांत

हाल ही में विक्रांत ने ‘द साबरमती रिपोर्ट’ फिल्म के प्रमोशन के दौरान एक इंटरव्यू में खुलासा किया कि उन्हें और उनके परिवार को सोशल मीडिया और व्हाट्सएप पर धमकियां मिल रही थीं। इन धमकियों में उनके नवजात बेटे को भी निशाना बनाया गया।

विक्रांत के इस फैसले से उनके प्रशंसकों में निराशा है। सोशल मीडिया पर #VikrantMassey ट्रेंड कर रहा है। फैंस उनके जल्द वापसी की उम्मीद कर रहे हैं और उन्हें शुभकामनाएं दे रहे हैं।

2025 में आयेगी आखिरी फिल्म

विक्रांत ने अपनी आखिरी फिल्म के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं दी है, लेकिन उन्होंने यह साफ कर दिया है कि 2025 के बाद वह पूरी तरह से फिल्मों से दूरी बना लेंगे। बॉलीवुड के इस बेहतरीन एक्टर का यूं अचानक इंडस्ट्री छोड़ना वाकई एक बड़ी खबर है। विक्रांत ने हमेशा अपने अभिनय से दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई है, और उनके इस फैसले के बाद भी वह फैंस के दिलों में हमेशा रहेंगे।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page