Connect with us

पूर्वांचल

विकास खंड कोन में रबी कृषि गोष्ठी और किसान मेले का शुभारंभ

Published

on

कृषकों को मोटे अनाज और जैविक खेती के लिए किया गया प्रोत्साहित

मिर्जापुर। विकास खंड कोन के प्रांगण में रबी कृषि गोष्ठी और किसान मेले का शुभारंभ आज नगर विधायक पं. रत्नाकर मिश्र ने दीप प्रज्वलित कर किया। यह रबी गोष्ठी जिले के विभिन्न विकास खंडों में 2 दिसंबर से 13 दिसंबर तक आयोजित की जा रही है।

उद्घाटन समारोह में विधायक रत्नाकर मिश्र ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि गेहूं के साथ-साथ मोटे अनाज जैसे रागी, सांवा, कोदो, बाजरा, और ज्वार को अपनाना चाहिए। इन फसलों से न केवल स्वास्थ्य बेहतर रहता है, बल्कि किसानों की आय में भी वृद्धि हो सकती है।

ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि अनिल सिंह ने शासन की विभिन्न उपलब्धियों की चर्चा की। उप कृषि निदेशक विकेश पटेल ने कृषि विभाग की योजनाओं और अनुदानों की जानकारी दी। कृषि कल्याण मंत्रालय के विशेषज्ञ डॉ. एस.एन. सिंह ने रबी फसलों और उनके संरक्षण के उपाय बताए। जनपद सलाहकार डॉ. सुधीर श्रीवास्तव ने जैविक और प्राकृतिक खेती के लाभों पर प्रकाश डाला।

Advertisement

कार्यक्रम के दौरान कृषि, पशुपालन और अन्य विभागों द्वारा स्टाल लगाए गए, जहां किसानों को नई तकनीक और उपकरणों की जानकारी दी गई। कार्यक्रम का संचालन पंकज मिश्रा ने किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में किसान, कृषि विभाग के अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page