गोरखपुर
वाहन चोरी के मामले में आरोपी गिरफ्तार, चोरी की बाइक बरामद
गोरखपुर में वाहन चोरी के मामले में पुलिस ने एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गोरखपुर द्वारा अपराध नियंत्रण एवं अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। पुलिस अधीक्षक उत्तरी के निर्देशन, क्षेत्राधिकारी चौरी चौरा के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक पिपराइच के नेतृत्व में उपनिरीक्षक रविकांत कुमार ने पुलिस टीम के साथ मिलकर थाना क्षेत्र में पंजीकृत मुकदमे से संबंधित अभियुक्त को गिरफ्तार किया।
पुलिस के अनुसार, मु0अ0सं0 147/2026 धारा 303(2) बीएनएस से जुड़े मामले में जोगीरा निषाद पुत्र स्वर्गीय रामसेवक निवासी तुर्रा बाजार, नाला जंगल अहमद अलीशाह टोला हरिपुर थाना पिपराइच जनपद गोरखपुर को गिरफ्तार किया गया। उसके कब्जे से चोरी की गई बाइक बरामद हुई है। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में धारा 317(2) बीएनएस की वृद्धि की गई है और आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
उल्लेखनीय है कि 29 मार्च 2026 को अज्ञात व्यक्ति द्वारा वादी की मोटरसाइकिल चोरी कर ली गई थी। इस संबंध में प्राप्त प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना पिपराइच में मामला दर्ज किया गया था। जांच के दौरान पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर चोरी की बाइक बरामद कर ली।
