Connect with us

वाराणसी

वाराणसी : 254 किलो चीनी-नायलॉन मांझा बरामद, दो दुकानदार गिरफ्तार

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी के चौक थाने की पुलिस ने गुरुवार को घुघरानी गली, दालमंडी में एक छापेमारी के दौरान प्रतिबंधित चीनी-नायलॉन मांझा के साथ दो दुकानदारों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों के पास से कुल 254.7 किलोग्राम प्रतिबंधित मांझा बरामद हुआ है।

आरोपियों की पहचान घुघरानी गली, दालमंडी निवासी शहनवाज और दालमंडी चौक के हरिशंकर प्रजापति के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ चौक थाने में मामला दर्ज कर लिया है।

Loading...

यह छापेमारी चौक थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर विमल कुमार मिश्र के नेतृत्व में की गई, जिसमें दालमंडी चौकी प्रभारी भृगुपति त्रिपाठी, सब इंस्पेक्टर आदित्य कुमार राय, शुभम शर्मा, अनूप कुमार राम, प्रशिक्षु सब इंस्पेक्टर मुन्नी कुमारी और कांस्टेबल अरविन्द कुमार यादव, पवन कुमार, दिपांश सिंह ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page