वाराणसी
वाराणसी विकास प्राधिकरण का गरजा बुलडोजर, अवैध प्लाटिंग के विरुद्ध केशरीपुर में हुई कार्यवाही
Loading...
Loading...
वाराणसी: वीडीए उपाध्यक्ष द्वारा प्रदत्त निर्देश के क्रम मे वाराणसी विकास प्राधिकरण, वाराणसी की प्रवर्तन टीम द्वारा शुक्रवार को अवैध प्लाटिंग के विरुद्ध ध्वस्तिकरण की कार्यवाही संपादित की गयी। इसके तहत दशाश्वमेध वार्ड के अंतर्गत कन्हैया सिंह, केजीआर विकासकर्ता द्वारा मौज़ा-राज नगर कॉलोनी, ग्राम केशरीपुर, दशाश्वमेध में बिना ले-आउट स्वीकृत कराये लगभग 05 बीघा अवैध प्लाटिंग विकसित की गयी है। उपरोक्त स्थल पर किये गये अवैध प्लाटिंग के विरुद्ध आज प्रवर्तन टीम एवं पुलिस बल के सहयोग से ध्वस्तिकरण की कार्यवाही की गयी। कार्यवाही में अनु-सचिव देवचन्द्र राम व जोनल अधिकारी प्रमोद तिवारी, अवर अभियंता पीएन दुबे शामिल थे|
Loading...
Continue Reading
