Connect with us

वाराणसी

वाराणसी रोपवे: ऑस्ट्रियन तकनीक से ट्रायल रन सफल, तैयारियां अंतिम चरण में

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी में बन रहा देश का पहला अर्बन ट्रांसपोर्ट रोपवे अब अंतिम चरण में पहुंच गया है। डबल इंजन सरकार की महत्त्वाकांक्षी परियोजना के तहत बन रहे इस आधुनिक ट्रांसपोर्ट सिस्टम का पहला फेज – कैंट से रथयात्रा तक जून 2025 तक पूरा होने की संभावना है।

एनएचएलएमएल के सीईओ प्रकाश गौड़ ने बताया कि कैंट, विद्यापीठ और रथयात्रा स्टेशनों का सिविल वर्क पूरा हो चुका है। उपकरणों और इंटीरियर का 85 फीसदी से अधिक काम हो चुका है, जिसमें ऑस्ट्रियन विशेषज्ञों की देखरेख में रोप पुलिंग सहित सभी तकनीकी परीक्षण पूरे किए जा चुके हैं।

कैंट स्टेशन पर कार्य 75% पूरा हुआ है, जबकि विद्यापीठ 95% और रथयात्रा स्टेशन 90% तैयार है। तीनों स्टेशनों के उपकरण इंस्टॉलेशन का कार्य 98% तक पूर्ण हो चुका है।

30 जनवरी 2025 से शुरू हुआ ट्रायल रन अप्रैल में सफलतापूर्वक पूरा हो गया था। अब उम्मीद जताई जा रही है कि जून तक इस अत्याधुनिक रोपवे सेवा का संचालन शुरू हो जाएगा।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page