वाराणसी
वाराणसी में स्टैक से बढ़ेगी पार्किंग क्षमता
वाराणसी में जाम और पार्किंग की समस्या को हल करने के लिए स्टैक पार्किंग पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। वीडीए इस दिशा में एक कार्ययोजना तैयार कर रहा है जिसके तहत कम जगह में अधिक गाड़ियों को पार्क किया जा सकेगा। स्टैक पार्किंग का मुख्य उद्देश्य सीमित स्थानों में गाड़ियों की संख्या बढ़ाना है।
इसके लिए वीडीए जल्द ही वास्तुविदों के साथ बैठक करेगा ताकि इस सिस्टम को बढ़ावा दिया जा सके। वीडीए उपाध्यक्ष पुलकित गर्ग ने बताया कि आवासीय और व्यावसायिक भवनों में स्टैक पार्किंग की व्यवस्था से गाड़ियों को अधिक स्थान मिलेगा।
इसे अस्पतालों, मॉल्स, सिनेमा हॉल्स और होटलों जैसी जगहों पर लागू किया जा सकता है जिससे पार्किंग की क्षमता दोगुनी हो जाएगी। यह सिस्टम न सिर्फ किफायती है बल्कि टिकाऊ भी है और लंबे समय तक काम करता है।
जिन स्थानों पर पार्किंग की जगह सीमित है वहां यह एक बेहतरीन विकल्प साबित होगा।यह प्रणाली किसी भी मौसम में इस्तेमाल की जा सकती है और इसे स्थापित करना भी आसान है।
इसे बाहर के पार्किंग सिस्टम के रूप में भी लागू किया जा सकता है जहां समतल सतह पर इसे रखा जा सकता है। सिगरा स्थित ल कॉम्प्लेक्स में इस प्रणाली को एक वास्तुविद ने स्थापित किया है जिसमें प्रति यूनिट क्षमता डेढ़ लाख रुपये है।
इस प्रणाली में एक गाड़ी को दूसरे के ऊपर आसानी से खड़ा किया जा सकता है जिससे शहर में पार्किंग की समस्या का समाधान होगा।
