Connect with us

वाराणसी

वाराणसी में मॉक ड्रिल का रियल एक्शन, नागरिकों को बताये गये आपातकालीन सुरक्षा के टिप्स

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। भारतीय सेना ने एक बार फिर पाकिस्तान स्थित आतंकवादी ठिकानों को निशाना बनाकर उन्हें ध्वस्त कर दिया है। वहीं दूसरी ओर, गृह मंत्रालय के निर्देश पर देशभर में मॉक ड्रिल की व्यापक प्रक्रिया चल रही है। इसी क्रम में वाराणसी के पुलिस लाइन मैदान में एक मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। इस अभ्यास के जरिए आम नागरिकों को यह बताया गया कि किसी भी आपात स्थिति में खुद को सुरक्षित रखने के लिए क्या कदम उठाए जाएं। सिविल डिफेंस के प्रशिक्षित कर्मियों ने अलग-अलग तकनीकों के माध्यम से यह समझाया कि हमला होने की स्थिति में कैसे जमीन पर लेट कर अपनी सुरक्षा सुनिश्चित की जा सकती है और किन सुरक्षित स्थानों की ओर जाना उपयुक्त होगा।

मौके पर मौजूद वाराणसी के जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार ने बताया कि यह प्रशिक्षण सरकार के निर्देशानुसार आयोजित किया जा रहा है ताकि संकट की घड़ी में आम नागरिक स्वयं अपनी रक्षा कर सकें। इस प्रक्रिया में जिले के कई विभागों की सहभागिता रही और अभ्यास के दौरान सायरन सहित सभी आवश्यक गतिविधियों का प्रदर्शन भी किया गया।

Advertisement

एडिशनल पुलिस कमिश्नर एस. चिनप्पा ने भी इस मौके पर मॉक ड्रिल की उपयोगिता पर प्रकाश डाला और कहा कि नागरिकों को सजग और सतर्क रहने की जरूरत है। पूरे वाराणसी जिले में अलग-अलग स्थानों पर यह मॉक ड्रिल दिनभर जारी रहेगी।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page