Connect with us

वाराणसी

वाराणसी में महाशिवरात्रि की धूम

Published

on

Loading...
Loading...

रिपोर्ट – प्रदीप कुमार
वाराणसी। शिवरात्रि के शुभ अवसर पर शनिवार को पूरा काशी शिवमय बना रहा।चारो तरफ बस बाबा के जयकारे लगाते भक्तो की भीड़ बनी रही ।क्या गरीब क्या अमीर सभी बस बाबा के बाराती बनकर आनंद में झूम रहे थे।वही कई सामाजिक संगठनों ने भी बाबा भक्तो के फलहार की व्यवस्था कर रखी थी ।इस क्रम में सोनारपुरा स्थित मां गायत्री आंध्रा आश्रम के सदस्यों ने भी बाबा भक्तो के बीच फलहार वितरण किया।इस अवसर पर वरिष्ठ समाज सेवी एवम संस्था प्रमुख राजकुमार जायसवाल ने कहा की हमारा सौभाग्य है की हम काशी में है और बाबा ने अपने भक्तो के सेवा का मौका दिया है।आज का इंतजार हर काशी वाशी बेसब्री से करता है की कब वो अपने बाबा के बारात का हिस्सा बने ।पूरा काशी आज हर्ष और उल्लास से झूम रहा है।इस क्रम में अभिषेक जायसवाल(सन्नी) ने बारात में बाबा भोले का स्वरूप बने गण का माला पहना कर बारात का स्वागत किया।इस अवसर पर मुख्य रूप से, करण सिंह,शिवशंकर जायसवाल,मुकेश सिंह,विश्वजीत सिन्हा,दिलीप जायसवाल,शिवम जायसवाल,सर्वजीत सिंह, शिवम जायसवाल,मोहित पांडे समेत कई लोग मौजूद रहे।

Loading...

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page