वाराणसी
वाराणसी में धूमधाम से मनाया गया राधा जन्मोत्सव
वाराणसी। मारवाड़ी महिला संगठन एवं राधा कृपा परिवार के संयुक्त तत्वावधान में लक्सा स्थित मारवाड़ी समाज भवन में राधा जन्मोत्सव बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। रंग-बिरंगे फूलों से सजे झूले में लड्डू गोपाल की प्रतिमा विराजमान रही।
कार्यक्रम की शुरुआत मंगलाचरण और श्री राधा नाम संकीर्तन से हुई। इसके बाद मारवाड़ी समाज के अध्यक्ष प्रदीप तुलस्यान, प्रधानमंत्री मनोज जाजोदिया, अनूप सराफ, प्रचार मंत्री सुरेश तुलस्यान, अजय यादुका, अशोक अग्रवाल, रविकांत डीडवानिया तथा महिला संगठन की अध्यक्ष कविता भालोटिया और मंत्री श्रद्धा अग्रवाल ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर उत्सव का शुभारंभ किया।
संस्था की अध्यक्षा कविता भालोटिया ने सभी भक्तों का स्वागत करते हुए बताया कि राधा कृपा परिवार एक अंतर्राष्ट्रीय संस्था है, जो 65 वर्षों से सेवा भाव, सत्संग और आत्मिक उद्धार के मार्ग पर अग्रसर है। संस्थापिका संत मां बृजदेवी वृंदावन के मार्गदर्शन में संस्था लगातार आध्यात्मिक एवं सामाजिक कार्य कर रही है। उन्होंने बताया कि संस्था द्वारा राधा जन्मोत्सव का आयोजन पिछले 31 वर्षों से किया जा रहा है।
संस्था की सचिव श्रद्धा अग्रवाल के नेतृत्व में महिमा अग्रवाल, रेनू डीडवानिया, सुमन मित्तल, अंजू डोलिया सहित अन्य सदस्यों ने कृष्ण-राधा की जीवन झांकी और डांडिया नृत्य प्रस्तुत कर समा बांध दिया। कार्यक्रम में नीता गुप्ता, लता सिंह, किरण शर्मा, कृष्णा चौधरी, संध्या जिंदल, अनीता सिंघानिया, संपत्ति जैन, कुसुम अग्रवाल, उमा अग्रवाल, रचना जिंदल, राधा अग्रवाल और किरण तुलस्यान सहित बड़ी संख्या में महिलाओं ने सहयोग दिया। अंत में श्रद्धालुओं ने कृष्ण-राधा की आरती उतारी और प्रसाद वितरण के साथ उत्सव का समापन हुआ।
