Connect with us

वाराणसी

वाराणसी में गिरिराज सिंह का कांग्रेस पर हमला – कहा, “नये टूल किट से गृह युद्ध की तैयारी कर रही कांग्रेस”

Published

on

Loading...
Loading...

बहराइच की हिंसा को लेकर अखिलेश यादव पर निशाना

वाराणसी। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह सोमवार को वाराणसी के दौरे पर पहुंचे और कांग्रेस पर जोरदार हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी वक्फ बोर्ड के मुद्दे के बहाने देश में गृह युद्ध जैसी स्थिति बनाना चाहते हैं। गिरिराज सिंह ने कहा, “राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी नए टूल किट तैयार कर रहे हैं, लेकिन उनका सपना पूरा नहीं होगा। भारत के युवा जाग चुके हैं और वे इस साजिश को नाकाम कर देंगे।”

“वक्फ बोर्ड जमीन कब्जाने का माफिया”

गिरिराज सिंह ने वक्फ बोर्ड पर गंभीर आरोप लगाए और कहा कि यह संस्था जमीन कब्जाने का माफिया बन चुकी है। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि बिहार के एक गांव में, जहाँ वर्षों से हिंदू रह रहे हैं, वक्फ बोर्ड अपना दावा कर रहा है। उन्होंने व्यंग्यात्मक लहजे में कहा, “मुझे तो हंसी आती है जब वे संसद को भी वक्फ बोर्ड की जमीन बताने लगते हैं। ऐसा लगता है कि कुछ समय बाद वे पूरे देश की जमीन को वक्फ बोर्ड की बता देंगे।”

“बटोगे तो कटोगे” पर विपक्ष की नाराजगी

Advertisement

गिरिराज सिंह ने हिंदुओं के एकजुट होने का आह्वान करते हुए कहा, “जब हम कहते हैं ‘बटोगे तो कटोगे’ तो विपक्षी नेताओं को तकलीफ होती है।” उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्षी पार्टियां इस प्रकार की बयानबाजी को चुनावों में मुद्दा बनाने की कोशिश करती हैं। गिरिराज ने कहा कि अखिलेश यादव और कांग्रेस के नेता इस पर बयान नहीं देते, लेकिन जनता इसका जवाब चुनावों में देगी।

बहराइच की हिंसा को लेकर अखिलेश यादव पर निशाना

अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए गिरिराज सिंह ने कहा कि देश का बंटवारा धर्म के आधार पर हुआ था और आज भी कुछ लोग धार्मिक विभाजन की राजनीति कर रहे हैं। उन्होंने सवाल उठाया, “क्या अब हमें अपने देश में ही धार्मिक जुलूस निकालने पर गोलियां खानी पड़ेंगी? बहराइच की घटना सपा और कांग्रेस की साजिश का हिस्सा है।”

गिरिराज सिंह के इन बयानों से स्पष्ट है कि आगामी चुनावों में कांग्रेस और सपा के खिलाफ उनके हमले और तेज होंगे। उनके वाराणसी दौरे में यह स्पष्ट संदेश था कि हिंदुओं की एकजुटता और वक्फ बोर्ड के मुद्दे पर बीजेपी आक्रामक रुख अपनाएगी।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page