वाराणसी
वाराणसी में गर्मी के बीच शॉर्ट सर्किट से लगी आग, पुलिस और मिस्त्री ने संभाली स्थिति
वाराणसी से बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां भीषण गर्मी के चलते दशाश्वमेध थाना परिसर में लगे बिजली मीटर में अचानक आग लग गई। घटना के दौरान बिजली चालू थी, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

किसी को समझ नहीं आया कि आग पर काबू कैसे पाया जाए, क्योंकि बिजली करंट का खतरा बना हुआ था। लेकिन बिना समय गंवाए पुलिसकर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए बिजली विभाग के मिस्त्री को बुलवाया।

मिस्त्री ने मौके पर पहुंचकर जले हुए तारों को हटाया और आग को पूरी तरह बुझा दिया। अगर आग थाना परिसर के अंदर तक फैलती, तो वहां रखे जरूरी कागजात और फाइलें जल सकती थीं, जिससे बड़ा नुकसान हो सकता था। लेकिन पुलिसकर्मियों और बिजली कर्मचारियों की सूझबूझ से बड़ा हादसा टल गया। फिलहाल स्थिति पूरी तरह से सामान्य है और नुकसान की जांच की जा रही है।
