Connect with us

अपराध

वाराणसी पुलिस ने गैंगरेप के आरोपी को चंडीगढ़ से दबोचा

Published

on

शादी का झांसा देकर कई वर्षों तक दुष्कर्म करने के आरोप में वांछित आदित्य पाल को वाराणसी पुलिस ने चंडीगढ़ से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को पुलिस टीम ने चंडीगढ़ स्थित उसके रिश्तेदार के घर से दबोचा और मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी चंडीगढ़ की कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने 48 घंटे की ट्रांजिट रिमांड मंजूर कर आरोपी को वाराणसी ले जाने की अनुमति दी।

युवती का आरोप: शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म
आरोपी आदित्य पाल, जो जंसा थाना क्षेत्र का निवासी है, पर आरोप है कि उसने शादी का झांसा देकर एक युवती का कई महीनों तक शारीरिक शोषण किया। शादी का दबाव बनने पर वह चुपचाप चंडीगढ़ चला गया। पीड़िता की शिकायत पर जंसा थाने में मामला दर्ज हुआ। पुलिस ने लोकेशन ट्रेस कर उसे गिरफ्तार किया।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa