Connect with us

वाराणसी

वाराणसी : पीएम मोदी के रोड शो रूट का सीपी संग जिलाधिकारी ने किया मुआयना, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

Published

on

Loading...
Loading...

पीएम नरेंद्र मोदी के प्रस्तावित रोड शो लंका से गोदौलिया मार्ग पर सीपी मोहित अग्रवाल, एडिशनल सीपी एस चनप्पा और ज़िलाधिकारी एस राजलिंगम ने शुक्रवार की शाम पुलिस फ़ोर्स के साथ फूट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था और रूट का मुआयना किया।

इस दौरान उन्होंने रास्ते में पड़ने वाले अवरोधकों को दूर करने की हिदायत दी।प्रधानमंत्री के आगमन के मद्देनजर जिलाधिकारी और सीपी मोहित अग्रवाल और अन्य अधिकारी लंका से पैदल गोदौलिया होते हुए ज्ञानवापी तक पहुंचे।

पुलिस आयुक्त ने कहा कि, “प्रधानमंत्री के काशी आगमन के मद्देनजर शहर में सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद रहेगी। अतिरिक्त फोर्स भी लगाए जाएंगे।”

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page