Connect with us

वाराणसी

वाराणसी नाइट मार्केट पर चला बुलडोजर, अजय राय ने सरकार को घेरा

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। कैंट स्टेशन के सामने इंदौर की तर्ज पर सजाया गया नाइट मार्केट अब इतिहास बन गया। देर रात नगर निगम की सख्त कार्रवाई में बुलडोजर चलाकर सभी दुकानें ध्वस्त कर दी गईं। इस कार्रवाई में पुलिस और नगर निगम का अतिक्रमण हटाओ दस्ता भी मौजूद रहा।

जानकारी के अनुसार बीते बुधवार को ही नगर निगम ने अंधरापुल से रोडवेज तक स्थित 25 दुकानों को खाली कराया था। उस दिन भारी विरोध के बीच दुकानदारों को 48 घंटे का अल्टीमेटम दिया गया था। शुक्रवार सुबह तक ज्यादातर दुकानदारों ने दुकानें खाली कर दी थीं, लेकिन देर रात बुलडोजर चलाकर पूरा नाइट मार्केट जमींदोज कर दिया गया।

यूपी प्रदेश अध्यक्ष अजय ने इस कार्रवाई पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि मोदी-योगी सरकार ने काशी के नाइट मार्केट प्रोजेक्ट के नाम पर जनता और छोटे व्यापारियों के साथ छल किया है। 11 करोड़ की लागत से रोजगार देने के नाम पर शुरू की गई योजना को बिना विकल्प दिए उजाड़ दिया गया। उन्होंने कहा कि पीड़ित दुकानदारों के आंसुओं का हिसाब काशीवासी जरूर लेंगे। यदि रोजगार देना था तो उजाड़ा क्यों गया और यदि योजना सफल नहीं रही तो नई सौंदर्यीकरण योजना किस भरोसे पर शुरू की जा रही है।

Advertisement

नगर निगम ने नाइट मार्केट के संचालन का ठेका श्रेया कंपनी को दिया था, लेकिन निर्धारित मानकों का पालन न करने पर कई बार नोटिस जारी किया गया। इसके बावजूद शर्तों के उल्लंघन पर कंपनी का टेंडर निरस्त कर दिया गया, जिससे सभी दुकानें अवैध हो गईं। नगर निगम को नाइट मार्केट में अनैतिक कार्यों की शिकायतें भी मिल रही थीं। मानकों के अनुरूप संचालन न होने से क्षेत्र में गंदगी और आवागमन बाधित हो रहा था। अंततः देर रात बुलडोजर चलाकर नाइट मार्केट को पूरी तरह समाप्त कर दिया गया।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page