Connect with us

वाराणसी

वाराणसी जीआरपी की बड़ी कामयाबी: 40 लाख के 201 मोबाइल बरामद

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी रेलवे जंक्शन पर जीआरपी ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए 201 खोए हुए मोबाइल फोन बरामद कर उनके असली मालिकों को लौटा दिए हैं। इन मोबाइलों की कुल कीमत करीब 40 लाख रुपये आंकी गई है।

जीआरपी की एक विशेष टीम लगातार खोए हुए मोबाइलों को ढूंढने में लगी हुई थी। सर्विलांस सिस्टम और अन्य तकनीकी माध्यमों का इस्तेमाल करके टीम ने इन मोबाइलों को बरामद किया। ये मोबाइल ज्यादातर ट्रेनों में यात्रा के दौरान खो गए थे।

अपने खोए हुए मोबाइल मिलने पर लोग बेहद खुश हुए। बिहार की रहने वाली निधि कुमारी ने बताया कि उन्हें उम्मीद नहीं थी कि उनका मोबाइल मिल पाएगा। उन्होंने कहा कि, हमारे राज्य में पुलिस इतनी सक्रिय नहीं है, लेकिन यहां की पुलिस ने मेरा मोबाइल ढूंढ निकाला। अब मुझे यूपी पुलिस पर भरोसा हो गया है। अन्य लोगों ने जीआरपी की इस पहल की खूब सराहना की है। उन्होंने कहा कि जीआरपी ने लोगों का भरोसा जीता है।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page