Connect with us

वाराणसी

वाराणसी : चलती कार में लगी आग, भीषण जाम में फंसे राहगीर

Published

on

Loading...
Loading...

राजघाट पुल मार्ग पर सोमवार को दोपहर में एक चलती कार में आग लगने से तीन कार सवार युवक बाल-बाल बच गए। आग लगने से पूरे पुल पर जाम लग गया। ट्रैफिक पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर जैसे-तैसे जाम को छुड़वाया और आवागमन सामान्य कराया।

जानकारी के अनुसार, सोमवार को करीब 11:30 बजे कार में अचानक से आग लग गई और देखते ही देखते कार में लगी आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। कार में सवार लोगों ने जैसे-जैसे अपनी जान बचाई। घटना की सूचना मिलते ही सुजाबाद पुलिस चौकी प्रभारी तत्काल मौके पर पहुंचें और उन्होंने फायर ब्रिगेड को इसकी सूचना दी। भीषण जाम लगाने के कारण मौके पर फायर ब्रिगेड की गाड़ी नहीं पहुंची सकी और कार जल कर खाक हो गया।

Loading...

आपको बता दें कि, यह कार कमालपुर से वाराणसी जा रही थी जिसपर आजीब खान , आशिफ खान और ईशाद खान सवार थें। जैसे ही वह राजघाट पुल पर पहुंचे तो अचानक कार के अगले हिस्से से धुंआ उठने लगा और जिसके बाद गाड़ी को सड़क में साइड में किया गया। देखते ही देखते पूरी कार में आग फैल गई और गाड़ी पूरी तरह से आग की भेंट चढ़ गई।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page