Connect with us

वाराणसी

वाराणसी-गाजीपुर के बीच शुरू हुई नॉन-स्टॉप बस सेवा, हर घंटे मिलेगी सुविधा

Published

on

Loading...
Loading...

बिना कंडक्टर के दौड़ेगी बस

वाराणसी। उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम ने वाराणसी और गाजीपुर के बीच यात्रा को सुगम और तेज बनाने के लिए नॉन-स्टॉप बस सेवा शुरू की है। यह सेवा खासकर व्यापारियों और अन्य यात्रियों की समय की बचत के लिए शुरू की गई है। कैंट रोडवेज से गाजीपुर के लिए हर घंटे यह बस उपलब्ध होगी। पहली बार इस रूट पर बिना कंडक्टर के बस चलाई जा रही है।

हर घंटे गाजीपुर के लिए नॉन-स्टॉप बस

वाराणसी परिक्षेत्र के क्षेत्रीय प्रबंधक परशुराम पांडेय ने इस सेवा का शुभारंभ किया। उन्होंने बताया कि पूर्वांचल के व्यापारियों और अन्य यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए यह कदम उठाया गया है। यह नॉन-स्टॉप सेवा प्रत्येक घंटे उपलब्ध रहेगी, जिससे व्यापारियों का समय बचेगा। निजी बसों की तुलना में रोडवेज ने किराया भी किफायती रखा है।

बिना कंडक्टर चलेगी बस

Advertisement

क्षेत्रीय प्रबंधक ने जानकारी दी कि यह बस सेवा कंडक्टर-लेस होगी। बस में यात्रियों के बैठने के बाद गेट बंद कर दिया जाएगा और यह बस बिना किसी स्टॉप पर रुके सीधे गाजीपुर डिपो पहुंचेगी। रास्ते में यह बस किसी भी रोडवेज स्टैंड पर नहीं रुकेगी और बाईपास से होकर यात्रा पूरी करेगी। वाराणसी से गाजीपुर तक का यह सफर ढाई घंटे में पूरा होगा।

यह सेवा खासतौर पर उन व्यापारियों के लिए शुरू की गई है जो वाराणसी के थोक बाजारों में आते-जाते हैं। यह सेवा उनकी यात्रा को न केवल तेज और आसान बनाएगी बल्कि आर्थिक रूप से भी फायदेमंद साबित होगी। नॉन-स्टॉप बस सेवा के शुरू होने से यात्री बेहद खुश हैं और उम्मीद जताई जा रही है कि आने वाले समय में इस सेवा का विस्तार अन्य रूट्स पर भी किया जाएगा।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page