Connect with us

वाराणसी

वाराणसी के शुभम सेठ को मिला यूथ अवार्ड और डॉक्टरेट की उपाधि

Published

on

वाराणसी। सैल्यूट अचीवर्स ऑनरेबल संस्था, भारत सरकार के तत्वावधान में संविधान क्लब ऑफ इंडिया, दिल्ली में आयोजित सेमिनार एवं सम्मान समारोह में शिक्षा, चिकित्सा, पत्रकारिता एवं समाजसेवा क्षेत्र में देशभर से 11 लोगों को तथा उत्तर प्रदेश से अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता और हरिश्चंद्र पी.जी. कॉलेज के सत्र 2016-17 के छात्रसंघ महामंत्री शुभम कुमार सेठ को डॉक्टरेट की उपाधि एवं यूथ अवार्ड 2025 से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें तिब्बतन पार्लियामेंट के डिप्टी स्पीकर येशी फुटसोक द्वारा प्रदान किया गया।

उक्त सम्मान शुभम कुमार सेठ को शिक्षा एवं समाजसेवा क्षेत्र में निरंतर 10 वर्षों से किए गए उत्कृष्ट कार्यों और योगदान के लिए प्रदान किया गया है। इससे पूर्व भी उन्हें वाराणसी की प्रतिष्ठित संस्था इंडियन एसोसिएशन ऑफ जर्नलिस्ट द्वारा “काशी रत्न सम्मान 2024”, अखिल भारतीय स्वर्णकार संघ द्वारा “स्वर्ण गौरव अलंकरण – 2018”, तथा कोविड-19 काल में किए गए सेवा कार्यों हेतु उत्तर प्रदेश सरकार और जिलाधिकारी, वाराणसी द्वारा प्रशस्ति पत्र – 2020 देकर सम्मानित किया जा चुका है।

ताइक्वांडो में उन्होंने राष्ट्रीय, राज्य एवं जिला स्तर पर कई स्वर्ण और रजत पदक भी अर्जित किए हैं। शुभम राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के संघ शिक्षा प्राथमिक व प्रथम वर्ष प्रशिक्षित कार्यकर्ता हैं। वे लगभग 8 वर्षों से अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से जुड़कर दर्जनों दायित्वों का सफलतापूर्वक निर्वहन कर चुके हैं। छात्रसंघ महामंत्री पद पर निर्वाचित होने के पश्चात उन्होंने प्रदेश के कई जिलों में आयोजित सांस्कृतिक, सामाजिक व संगठनात्मक कार्यक्रमों में भी सम्मान प्राप्त किया है। ग्रीष्मकालीन प्रशिक्षण शिविरों में उन्होंने लगातार 10 वर्षों तक छात्र-छात्राओं को प्रशिक्षण प्रदान कर उत्कृष्ट कार्य किए हैं, जिसके लिए कई विद्यालयों द्वारा उन्हें सम्मानित किया गया है।

डॉक्टरेट की उपाधि व यूथ अवार्ड 2025 से सम्मानित होने के उपरांत अपने उद्बोधन में शुभम कुमार सेठ ने ‘हर-हर महादेव’ के जयघोष के साथ कहा कि यह सम्मान पाकर वे अभिभूत हैं। उन्होंने सैल्यूट अचीवर्स ऑनरेबल संस्था, भारत सरकार, मुख्य अतिथि तिब्बतन पार्लियामेंट के डिप्टी स्पीकर माननीय येशी फुटसोक, तथा विशिष्ट अतिथि प्रसिद्ध गायक ब्रह्मपाल नाग के प्रति हृदय से आभार प्रकट किया।

Advertisement

उन्होंने कहा कि समाजसेवा व शिक्षा के क्षेत्र में जो सम्मान उन्हें मिला है, उससे वे अत्यंत उत्साहित हैं और भविष्य में भी देशहित व समाजहित में निरंतर तत्पर रहेंगे। वे इस उपाधि को एक ज़िम्मेदारी और प्रेरणा के रूप में लेकर जा रहे हैं, जो भविष्य में भी देश और समाज सेवा का अलख जगाए रखेगी। शुभम ने विश्वास दिलाया कि वे आजीवन अपने दायित्वों का निर्वहन पूर्ण निष्ठा व लगन से करते रहेंगे। उन्हें समाजसेवा की प्रेरणा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़े विश्व के सबसे बड़े छात्र संगठन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से प्राप्त हुई है। इस उपाधि के लिए उन्होंने अपने माता-पिता व गुरुओं के प्रति भी कृतज्ञता व्यक्त की।

शुभम को यह सम्मान प्राप्त होने की जानकारी मिलते ही काशीवासियों में खुशी की लहर दौड़ पड़ी और लोगों ने उन्हें फोन कॉल व व्यक्तिगत रूप से मिलकर बधाइयाँ दीं।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page