Connect with us

वाराणसी

वाराणसी : कांग्रेस युवराज के रैली में कार्यकर्ताओं ने दिखाया दमखम, बीजेपी वालों ने हर हर मोदी का लगाया नारा

Published

on

वाराणसी। राहुल गांधी के भारत जोड़ो न्याय यात्रा की शुरुआत वाराणसी के गोलगड्डा क्षेत्र से शुरू हुई जिसका समापन गोदौलिया क्षेत्र में हुआ। इस दौरान रोड शो में हजारों की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और काशी की जनता जनार्दन शामिल रही। राहुल गांधी ने बाबा विश्वनाथ के दर्शन करने के पश्चात गोदौलिया क्षेत्र में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि, “यह देश मोहब्बत का देश है, नफरतों का नहीं”। अगर देश में भाई-भाई में लड़ाई हो जाए तो देश कमजोर हो जाएगा। इसलिए देश को एक साथ करना, एकजुट करना और जोड़ना ही इस देश की देशभक्ति है और यही मेरी यात्रा का उद्देश्य है। मेरी यात्रा में भाजपा और RSS के लोग भी आते हैं। देश में बेरोजगारी, महंगाई, भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है। हमारी सरकार आते ही हर समस्या का समाधान किया जाएगा।

वहीं रोड शो के दौरान राहुल गांधी ने चौक क्षेत्र में मलइयो का भी स्वाद लिया। कांग्रेस युवराज के इस काशी यात्रा के दौरान जयदेश न्यूज़ से कुछ कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने बात करते हुए अपने-अपने विचार व्यक्त किया जिसमें एक सज्जन ने केन्द्र की मोदी सरकार पर हमला करते हुए कहा कि, मोदी के राज में देश में भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है। उन्होंने सांस्कृतिक धरोहरों को नष्ट कर दिया है। तो वहीं दूसरे कांग्रेस कार्यकर्ता ने कहा कि, मोदी तो दिन भर में चार से पांच बार सूट बदलते हैं। इस दौरान बीजेपी के लोगों ने भी नरेन्द्र मोदी का गुणगान करते हुए हर हर‌ मोदी का नारा बुलंद किया।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page