वाराणसी
वाराणसी।वॉर्ड नंबर 18 के पांडेयपुर हरिजन बस्ती से निकली “गंदगी हटाओ, झाड़ू चलाओ” पदयात्रा
रिपोर्ट – प्रदीप कुमार
वाराणसी: वॉर्ड नंबर 18 के नई बस्ती (हरिजन बस्ती) से आम आदमी पार्टी के भावी पार्षद प्रत्याशी रजनीकांत गौतम के आवास से “गंदगी हटाओ झाड़ू चलाओ” पदयात्रा का शुभारंभ किया गया. यह पद यात्रा प पार्षद प्रत्याशी रजनीकांत गौतम पार्षद प्रत्याशी मोहम्मद कैफ (पत्रकार) के नेतृत्व में निकाली गई थी.जो पांडेयपुर चमरौटी बस्ती से होते हुए .चमरू बाबा मंदिर अहिराना और सुधाकर महिला कॉलेज से होते हुए.हरिजन बस्ती में पदयात्रा का समापन किया गया.देश में फैले भ्रष्टाचार अपराध मुक्त भारत हो, महंगाई के खिलाफ लड़ना इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य था. कार्यक्रम में मुख्य रूप से कैलाश पटेल वरिष्ठ उपाध्यक्ष काशी प्रांत उत्तर प्रदेश/जिला प्रभारी जौनपुर , रमेश कुमार प्रदेश सचिव अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ आप उत्तर प्रदेश, अखिलेश पांडेय महानगर अध्यक्ष आप वाराणसी,गुलाब राठौर जिला उपाध्यक्ष/जिला सह प्रभारी जौनपुर, बिन्दु देवी महानगर उपाध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ रोहित मौर्य महानगर कार्यकारिणी सदस्य आप वाराणसी, पीयूष श्रीवास्तव महासचिव उत्तरी विधानसभा, अल्लादिन खान अध्यक्ष नई बस्ती वार्ड 18 के आमिर अंसारी, सैफ अली, दिलशाद अहमद, शौकत अली, अनूप गुप्ता , सतेन्द्र राम, साहिल कुमार, सौरभ कुमार, प्रदीप भारती, आर्यन, अनिल, चंदन कुमार एंव अविनाश भारती आदि लोग उपस्थित रहें।
