मऊ
वारंटी अभियुक्तों के खिलाफ पुलिस का शिकंजा, छह गिरफ्तार

मऊ। जनपद मऊ में चलाए जा रहे अभियान के तहत विभिन्न थानों की पुलिस ने छह वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। थाना दक्षिणटोला पुलिस ने अपने क्षेत्र में चेकिंग के दौरान विनेन्द्र यादव, राजेश और अनिल कुमार को गिरफ्तार किया, जबकि थाना रानीपुर पुलिस ने अजय राजभर और सीताराम को दबोचा।
इसी क्रम में थाना चिरैयाकोट पुलिस ने अजय सैनी को गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा। सभी अभियुक्तों के खिलाफ विधिक कार्रवाई करते हुए चालान न्यायालय किया गया।
Continue Reading