Connect with us

वाराणसी

वस्त्र मंत्रालय द्वारा 300 घंटे का प्रशिक्षण कार्यक्रम “समर्थ” का उद्घाटन

Published

on

Loading...
Loading...

रिपोर्ट – प्रदीप कुमार

Loading...

वाराणसी।आर्य महिला पी जी कॉलेज के गृह विज्ञान विभाग में हैंडी क्राफ़्ट सर्विस सेंटर दींन दयाल हस्त कला संकुल , वस्त्र मंत्रालय के द्वारा छात्राओं के लिए 300 घंटे का प्रशिक्षण कार्यक्रम “समर्थ” का उद्घाटन किया गया। इस कार्यक्रम में छात्राओं को ज़री जर्दोज़ी का प्रशिक्षण दिया जाएगा। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में छात्राओं को प्रतिदिन 300₹ मानदेय प्रदान किया जाएगा। आज के उद्घाटन सत्र का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूजा दीक्षित सी .ई. ओ श्री आर्य महिला हितकारिणी महा परिषद एवं नवीन कपूर सदस्य प्रबंध समिति आर्य महिला पी जी कालेज रहे। श्री शेर सिंह, कार्पेट ट्रेनिंग ऑफ़िसर दींन दयाल हस्त कला संकुल ने छात्राओं को इस प्रशिक्षण कार्यक्रम की सभी तकनीकी पहलुओंसे अवगत कराया। TFC सेंटर से शेर सिंह , संतोष कुमार एवं परवीन जी उपस्थित रहे। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में मास्टर ट्रेनर मंसूर आलम तथा सहायक मास्टर ट्रेनर हुमा बानो संजय विश्वकर्मा एवं शरद अग्रवाल छात्राओं को प्रशिक्षण देंगे
महाविद्यालय की प्राचार्या प्रोफ़ेसर रचना दूबे ने छात्राओं को समर्थ ट्रेनिंग प्रोग्राम के विषय में बताया। उन्होंने बताया कि भारत सरकार छात्राओं की स्वावलंबी बनाने के लिए इस तरह के कार्यक्रम के माध्यम से प्रशिक्षित करने का लक्ष्य ले कर चल रही है जिससे वह आत्मनिर्भर बन सके। मुख्य अतिथि पूजा दीक्षित ने कहा की इस प्रशिक्षण के माध्यम से छात्राएँ शिक्षा के साथ हुनरमंद भी बनेगी और प्रशिक्षण के बाद अन्य महिलाओं की प्रशिक्षित करके उद्यमिता के क्षेत्र में नया आयाम स्थापित करेंगी। इस कार्यक्रम में कुल 30 छात्राएँ पंजीकृत हैं।
स्वागत भाषण डॉक्टर मंजु मेहरोत्रा ने तथा धन्यवाद ज्ञापन डॉक्टर चंचला सिंह ने दिया। कार्यक्रम का संयोजन एवं संचालन डॉक्टर ऋचा मिश्रा ने किया। विभाग से डॉक्टर मंजु मेहरोत्रा डॉक्टर चंचला सिंह के साथ अनुराधा , दिव्या एवं रितिका उपस्थित रहे।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page